Be careful, you may be the victim of mobile robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सावधान हो जाइए, आप भी हो सकते हैं मोबाइल लूट के शिकार

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 11:04 PM (IST)
सावधान हो जाइए, आप भी हो सकते हैं मोबाइल लूट के शिकार
जयपुर। राजधानी में इन दिनों मोबाइल लूटने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है। सूनसान इलाको में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाली ऐसी ही गैंग का जयपुर पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। झोटवाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों में एक बालअपचारी है। गिरफ्तार जंहागीर खान शास्त्री नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल सहित एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी काफी समय से मोबाइल लूट की वारदातों को अन्जाम दे रहे थे। पूछताछ में कई वारदाते खुलने की आंशका जताई जा रही है। आरोपियों ने 29 जनवरी को एक युवक से मोबाइल लूटा और बाइक से अन्धेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक पुलिस टीम का गठन किया । जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना इलाके में दो युवक सदिग्ध रूप से घूम रहे है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए युवक से सहित बालअपचारी को पकडा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement