Accused arrested in case of threatening businessman for ransom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 मार्च 2025 6:10 PM (IST)
व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार
चूरू। चूरू जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में आरोपी शाहरुख उर्फ भादर पुत्र लियाकत खान (22) निवासी गांगियासर थाना बिसाऊ जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी भादरा के एक हॉस्टल में नाम बदलकर फरारी काट रहा था। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि 7 जनवरी को इलियास खां (28) निवासी वार्ड नम्बर 58 जोहरी सागर के पास चूरू ने एक रिपोर्ट दी थी कि 27 सितम्बर, 2024 से उसके पास मिकी पिथीसर, शाहरुख उर्फ भादर, फरीयाद दिलावरखानी निवासी ग्यगीसर, आदिल उर्फ शेरा निवासी झारीया, अरसद सरदारशहर वगैरह लगातार फोन कर फिरोती की मांग कर रहे हैं। फिरोती नहीं देने पर उसका व परिवार का बड़ा नुकसान करने की धमकी दे रहे हैं। उसके शोरुम पर आकर भी इन्होंने विभिन्न गैंग से मरवाने की धमकी दी है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल व वृताधिकारी चूरू सुनील कुमार के सुपरविजन एवं एसएचओ सुख राम चोटिया मय टीम द्वारा गुरुवार को वांछित आरोपी शाहरुख उर्फ भादर को कस्बा भादरा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद से फरार आरोपी शाहरुख उर्फ भादर करीब एक महीने से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपना नाम पता बदल कर कस्बा भादरा में मां सरस्वती बॉयज होस्टल में अरबाज के नाम से रह रहा था। टीम ने लगातार आसूचना का संकलन कर पीछा कर इसे गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपी पूर्व में होटल सन सिटी में फायरिंग व अवैध आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। इस मामले में पूर्व में आरोपी मिक्की पिथीसर व आदिल झारीया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में आरोपी से अनुसंधान जारी है।

आरोपी को तलाश कर गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ सुखराम चोटिया सहित एसआई सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, परसाराम, सुनील कुमार व नवीन कुमार शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement