अकेली देखकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 09:26 AM (IST)
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक विवाहिता का पति शादी समारोह में गांव
गया हुआ था। 24 नवंबर की शाम वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी मानव साव पीछे
से कमरे में घुस आया। आरोपी मानव ने विवाहिता को पकड लिया और दुष्कर्म की
कोशिश की। पीडिता ने खुद को किसी तरह से आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घर
से बाहर निकलकर चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद सुखदेवनगर
थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर वह वह पकडा गया।
बॉयफ्रेंड की खातिर बहन बनी बैडगर्ल, भाई का किया किडनैप