अकेली देखकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 11:30 AM (IST)
रांची। देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों के मन में जरा सा भी भय नहीं है। झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मानव साव नाम के आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी यमुना नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार यह घटना 24 नवंबर की देर शाम की है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी को दबोच लिया।
13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल