A gang caught black money white-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कालेधन को सफेद करने वाला गैंग पकड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 9:20 PM (IST)
कालेधन को सफेद करने वाला गैंग पकड़ा

जालंधर। ब्लैक मनी को व्हाइट करने वाली एक गैंग का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वह बीस लाख रुपए का सौदा करने अाए थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका प्लान चौपट कर दिया। हालांकि पुलिस भी कोई रिकवरी नहीं कर सकी है। चार अारोपी पैसे लेकर फरार हो गए हैं।

डीसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी हरजीत सिंह अौर एसीपी सेंट्रल मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सूर्या एंकलेव के पास एक गैंग पैसे लेकर पहुंचा है, जो ब्लैक से पैसे व्हाइट करेगी। यानि बीस लाख के बदले सतारह लाख रुपए देगा। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया तो उन्होंने सरकारी कार में अपनी कार ठोक दी। उसके बाद पुलिस ने छह अारोपी पकड़ लिए जबकि चार फरार हो गए।

पकड़े गए अारोपी

जरनैल सिंह, अजीत नगर अमृतपाल मोंटी, अर्जुन नगर रवि कुमार, मकसूदां
धीरज, अजीत नगर
माइकल, फोलड़ीवाल
जोगा, कन्यावाली

फरार अारोपी

दिलबाग सिंह कंदोला
राॅकी
लखविंदर सिंह
साहिल उर्फ साउ


यह भी पढ़े : 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...
यह भी पढ़े : 43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement