उप्र: रोजाना की तरह स्कूल गई थी आठ साल की बच्ची लेकिन...
khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 11:27 AM (IST)
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा गुरुवार को अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल गई थी, लेकिन नहीं लौटी। शुक्रवार सुबह उसका अर्धनग्न शव खेत में पडा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की मासूम बच्ची गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। रोज की तरह गुरुवार को वह अपनी चार साल की बहन के साथ स्कूल गई थी। कुछ ही देर बाद वह घर लौटी और मां को प्रिंसिपल द्वारा फीस मांगे जाने की बात कही। मां ने पिता के घर पर नहीं होने की बात कहते हुए उसे स्कूल जाकर पिता का मोबाइल नंबर प्रिंसिपल को देने को कहा, जिसके बाद छात्रा स्कूल चली गई।
यह भी पढ़े :दहशत खत्म, पत्नी की हत्या कर टुकड़े फेंकने वाला गिरफ्त मेंयह भी पढ़े :दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां