Advertisement
10 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार : फिरौती व मुकदमे वापस लेने के लिए किया था दंपत्ति पर जानलेवा हमला

गठित विशेष टीमों द्वारा वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश के लिये संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गयी। इसी दौरान 8 फरवरी को पुलिस टीम ने सफलता अर्जित करते हुए वारदात में शामिल मुख्य आरोपी कबीर संजरी, तोहिद उर्फ नाना व शादाब को गिरफ्तार कर लिया था।
वारदात में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। इसी दौरान फरार बदमाश नमन श्रीवास के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर एसआरजी अस्पताल झालावाड में इलाज करवाने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी नमन श्रीवास को अस्पताल से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से घटना स्थल व घटना के बाद निकले स्थानों की तस्दीक करवायी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त से घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों एवं घटना करने के उद्देश्यों व अन्य पहलुओं पर अनुसधांन किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसएचओ रामकेश मीणा, एसआई कमलेश कुमार, एएसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह, अनुराग सिंह, कांस्टेबल राजेश स्वामी, रवि सिंह, चंद्रशेखर व महेंद्र कुमार शामिल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


