Homegurad thorws and looted 2 lakh from gas agency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:23 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होमगार्ड को नाले में फेंक गैस एजेंसी से 2 लाख लूटे

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जुलाई 2016 11:36 AM (IST)
होमगार्ड को नाले में फेंक गैस एजेंसी से 2 लाख लूटे
अमेठी। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के जामों थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की पिटाई कर उसके हाथ-पैर बांधकर नाले में फेंक दिया और गैस एजेंसी के शटर का ताला तोडक़र दो लाख रुपये व लैपटॉप ले गए। पुलिस के मुताबिक, जामों थाना क्षेत्र के पूरे जिया निवासी होमगार्ड रामसुंदर पांडेय की ड्यूटी कस्बे में गैस एजेंसी के बगल स्थित केनरा बैंक में लगी थी। सोमवार रात लगभग एक बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसके हाथ-पैर बांध कर नजदीक में स्थित नाले में डाल दिया। उसके बाद बदमाश गैस एजेंसी के शटर का ताला तोडक़र अंदर एक काउंटर से एक लाख 91 हजार रुपये, दूसरे काउंटर से 12 सौ रुपये व लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement