स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड पर तलवार, चाकूओं से हमला
khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 4:04 PM (IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक निजी स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना इंदौर के बिचौली हप्सी रोड की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित का नाम कमल है और वह द्वारकापुरी में रहता है। कमल एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जांच में पता चला है कि कमल रात को स्पर्श नाम के ण्क युवक के साथ बैठा था।