WBMDFC Recruitment 2019 Apply LDC, Group D, Driver 41 Post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WBMDFC में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवदेन

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 3:21 PM (IST)
WBMDFC में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवदेन
पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (WBMDFC) ने एलडीसी, ग्रुप डी, ड्राइवर और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पडे 41 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवार 17 फरवरी 2019 तक या इससे पहले आवेदन भेज सकते हैं। पद का नाम व पदों की संख्या।
1. असिस्टेंट मैनेजर : 22 कुल पद।
2. लोअर डिवीजन क्लर्क : 13 कुल पद।
3. ग्रुप डी : 05 कुल पद।
4. ड्राइवर : 01 कुल पद।
पदों की संख्या : 41 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता :
असिस्टेंट मैनेजर के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता और पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए वहीं एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए 50 रुपए देय है।
आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://drive.google.com/file/d/15pBWQomfaZUKU8zP_9_8F1QhuLGjIkX9/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement