UCMAS International Competition 2024: Maha Kumbh of Mathematics students held in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यू.सी.एम.ए.एस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024: दिल्ली में गणित के छात्रों का लगा महाकुंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 14 दिसम्बर 2024 5:59 PM (IST)
यू.सी.एम.ए.एस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024: दिल्ली में गणित के छात्रों का लगा महाकुंभ
* यू.सी.एम.ए.एस अंतर्राष्ट्रीय द्वारा आयोजित किया गया विश्व का सबसे बड़ा अबेकस और मानसिक अंकगणित कार्यक्रम * इस कार्यक्रम ने लगभग 30 देशों के 6,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया * दुनिया भर के प्रतियोगियों ने केवल अबेकस या मानसिक गणित तकनीक का उपयोग करके आठ मिनट में 200 अंकगणितीय प्रश्न हल किए
नई दिल्ली।
जहां एक तरफ पूरे देश में प्रयागराज के होने वाले पारंपरिक महाकुंभ की चर्चा है, तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में भी एक अनोखे ‘महाकुंभ’ का आयोजन किया गया। यू.सी.एम.ए.एस इंटरनेशनल प्रतियोगिता 2024 जो दुनिया की सबसे बड़ी अबेकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता है, इसे दूसरी बार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चला, जिसमें 30 देशों के 6,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से आए छात्रों ने गणित के प्रश्नों को हल करने की अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। छात्रों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में 15,000 से भी अधिक अन्य लोग, समर्थक व उनके माता-पिता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारत के 24 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया और छात्रों को 10,000 से अधिक ट्रॉफी देकर उनकी असाधारण योग्यता का सम्मान किया गया। ‌
दिल्ली में वैश्विक स्तर पर आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों के मानसिक विकास को और बढ़ाने के प्रति यू.सी.एम.ए.एस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अबैकस और मेंटल अर्थमैटिक की तकनीकों से और क्या बेहतर कर सकते हैं, यह हौसला बढ़ाना था।
पत्रकारों से बात करते हुए, यूसी इंटरनेशनल कॉरपोरेशन के सीईओ एलेक्सन वोंग ने कहा कि, “यू.सी.एम.ए.एस प्रतियोगिता अपने आप में बहुत ही प्रभावशाली प्रतियोगिता बन गई है। जिसमें वैश्विक स्तर पर इतने सारे छात्र मेंटल अर्थमैटिक की शक्ति का प्रदर्शन करने हेतु एक साथ एकत्रित हुए। यह प्रतियोगिता न सिर्फ उनकी बौद्धिक क्षमता की परीक्षा लेती है बल्कि उनकी रचनात्मकता को और बढ़ाने का भी प्रयास करती है।
वोंग ने आगे कहा कि, “यू.सी.एम.ए.एस अबैकस के प्राचीन उपकरण को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ जोड़कर एक अनोखा शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। यू.सी.एम.ए.एस के पाठ्यक्रम से दुनिया भर के 30 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं, जिनकी रचनात्मक क्षमता और अधिक मजबूत हुई है।"
इस प्रतियोगिता में छात्रों को केवल अबैकस या मेंटल मैथ तकनीकों का उपयोग करते हुए 8 मिनट में 200 गणितीय सवाल हल करने थे। यह न केवल उनकी गणितीय दक्षता का प्रमाण है, बल्कि उनकी विजुअल मेमोरी, फोकस और समग्र शिक्षा उत्कृष्टता का भी प्रमाण है।
इस आयोजन के महत्व पर बात करते हुए, यू.सी.एम.ए.एस इंडिया के सी.ई.ओ और अध्यक्ष डॉ. स्नेहल करिया ने कहा कि, यू.सी.एम.ए.एस दुनिया भर में दो दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि, जैसा कि हम यू.सी.एम.ए.एस इंडिया के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हम दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करके रोमांचित हैं। यह मंच न केवल हमारे छात्रों की अविश्वसनीय प्रतिभा को उजागर करेगा, बल्कि भविष्य के लिए भी चुनौतियों से निपटने हेतु उन्हें मानसिक तौर पर तैयार करेगा।
डॉ. करिया ने आगे कहा कि, "संगठन भारत भर में फ्रैंचाइज़ी के साथ आप विस्तार कर रहा है और जल्द ही कई नए केंद्र खोलने की योजना है। यू.सी.एम.ए.एस इंडिया बच्चों को गणित में एक मजबूत आधार बनाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्हें प्रतिस्पर्धा से भरी इस दुनिया में सफलता के लिए तैयार करता है,"
यू.सी.एम.ए.एस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विदेशी व्यक्तियों में मलेशिया से यू.सी.एम.ए.एस मुख्यालय टीम शामिल थी, जिसमें डॉ. क्रिस च्यू, एलेक्सन वोंग और वोंग झूयिंग भी मौजूद रहे। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में भारत में कोस्टा रिका की राजदूत पाउला कोटा रामिरे, भारत में फिलिस्तीन के राजदूत डॉ. अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र, भारत में रूसी दूतावास के प्रथम सचिव अर्दक काकिमज़ानोव और सऊदी अरब के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल मालिक और सलाहकार इब्राहिम बेन हुसैन अल अमारी जैसे प्रतिष्ठित राजनयिकों ने भी भाग लिया। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के वैश्विक महत्व को और बढ़ा दिया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में यू.सी.एम.ए.एस के अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव पर प्रकाश पड़ा।
अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तियों के अलावा, इस कार्यक्रम में भारत के कई नेता भी शामिल हुए। सांसद मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने यू.सी.एम.ए.एस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 में भाग लिया और युवा प्रतिभागियों को अपना प्रोत्साहन और समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने छात्रों, अभिभावकों और विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और यू.सी.एम.ए.एस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा और संज्ञानात्मक कौशल के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के बाद, एक पुरस्कार समारोह में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 1,250 से अधिक ट्रॉफियाँ प्रदान की जाएँगी। इस समारोह में छात्रों, माता-पिता, गणमान्य व्यक्तियों और वीआईपी मेहमानों की उपस्थिति में प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement