Advertisement
बीपीएससी भर्ती 2026: एईडीओ के 935 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष और अनारक्षित (महिला) के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, अंतिम मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स का बेसिक वेतन 29,200 रुपयए प्रति माह होगा। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। हालांकि, इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को 200 रुपए बायोमेट्रिक शुल्क और साथ ही लागू बैंक शुल्क देना होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


