Advertisement
Coronavirus: समाधान ढूंढ़ने वाले छात्र-अध्यापकों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

निशंक ने छात्रों से इस मुहिम के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "समाधान चैलेंज के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और फैकल्टी के लोगों को नए प्रयोग एवं नई खोज के लिए प्रेरित करना और उनको उस प्रयोग या खोज का परिक्षण करने के लिए एक मजबूत बेस उपलब्ध करवाना है।"
इस कार्यक्रम की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों के विचार कितने प्रभावशाली हैं जो तकनीकी एवं व्यावसायिक रूप से ऐसे समाधान निकालें जो कि कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में मदद करे।
इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है। इस प्रतियोगिता में आगे जाने वाले प्रतिभागियों के नाम 17 अप्रैल को घोषित की जाएगी और आगे जाने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां 18 से 23 अप्रैल के बीच में जमा करनी होगी। आखरी सूची 24 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद 25 अप्रैल को ग्रैंड ऑनलाइन ज्यूरी अपना निर्णय लेगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


