Advertisement
18 साल की उम्र में शुभम ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में पास एनडीए

शुभम अपनी इस सफलता का राज अपनी ही समयबद्ध कठोर मेहनत को बताते हैं, लेकिन इसमें अपने मित्रों, परिजनों, गुरुजनों के मार्गदर्शन व सहयोग को बेहद मददगार मानते हैं। शुभम की इस उपलब्धि से गरुड़ व कौसानी क्षेत्र सहित उनके गांव में हर्ष का वातावरण है। शुभम के मामा लेखक व पत्रकार हरीश जोशी ने बताया कि शुभम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ ही पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भी खासी अभिरुचि है। क्षेत्र के कई लोगों द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


