Secondary/Senior Secondary Admit Card Live- Board-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैकेंडरी/सीनियर सैकेंडरी के एडमिट कार्ड लाइव- बोर्ड

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 6:53 PM (IST)
सैकेंडरी/सीनियर सैकेंडरी के एडमिट कार्ड लाइव- बोर्ड
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक) नियमित/स्वयंपाठी फरवरी/मार्च-2023 की वार्षिक परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गए हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक), कम्पार्टमैंट, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं स्वयंपाठी पूर्ण विषय की वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2023 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर यूजर आई.डी. व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए विद्यालय स्कूल प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कम्पार्टमेंट, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं स्वयंपाठी पूर्ण विषय परीक्षार्थी भी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछले अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि फरवरी/मार्च-2023 में संचालित होने वाली परीक्षा में प्रदेशभर में 1475 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 559738 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। जिसमें सैकेंडरी कक्षा के 296329 परीक्षार्थी तथा सीनियर सैकेंडरी के 263409 परीक्षार्थी शामिल हैं। सैकेंडरी (शैक्षिक) नियमित/स्वयंपाठी की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक तथा सीनियर सैकेंडरी की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक संचालित करवाई जाएगी। परीक्षा का समय 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा आरम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना सुनिश्चित करेगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement