Recruitment for Assistant Foreman and Technician Posts, Apply by May 28-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, 28 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मई 2026 3:31 PM (IST)
असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, 28 मई तक कर सकते हैं अप्लाई
जॉब डेस्क। नई दिल्ली नौकरी तलाश में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली महानदी कोल्ड फील्डस लिमिटेड में असिस्टेंट फोरमेन एवं टेक्नीशियन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। रिक्त पदों के लिए आवेदन सात मई से शुरू हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 मई 2026 तक जारी रहेंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन से पहले पात्रता कर लें चेकः
इस भर्ती में असिस्टेंट फोरमेन (इलेक्ट्रिकल) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (न्यूनतम 3 वर्षीय पाठ्यक्रम) / एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई (2 वर्षीय) सर्टिफिकेट और न्यूनतम 1 वर्ष का प्रशिक्षण/ कार्य-प्रशिक्षण का अनुभव हो।
सक्षम अधिकारी द्वारा 440-550 वोल्ट खनन भागों के लिए IE नियमों के अंतर्गत LT परमिट होनी चाहिए। 28 मई 2026 को ध्यान में रखकर न्यूनतम आयु 18 साल एवं अधिकतम उम्र 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
एप्लीकेशन प्रॉसेसः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आपकी सहूलियत के लिए नीचे फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। इस पर क्लिक करके आप स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा एवं उसके बाद अन्य डिटेल एवं फीस जमा करके फॉर्म को पूरा करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों किओ 1180 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच/ ईएसएम वर्ग से आने वाले उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया एवं वेतनः
इस भर्ती के लिए चयन केवल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) द्वारा होगा। किसी भी प्रकार के इंटरव्यू आदि में शामिल है होना होगा। Asst. Foreman पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को 47330.25 रुपये प्रति महीना वेतन एवं Technician (Electrician) पदों पर चयनित होने पर 1583.32 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement