Recruitment Announced for 495 Posts in Andaman & Nicobar Police; Apply Starting April 27-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंडमान निकोबार पुलिस में 495 पदों पर निकली भर्ती, 27 अप्रैल से करें आवेदन

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 4:27 PM (IST)
अंडमान निकोबार पुलिस में 495 पदों पर निकली भर्ती, 27 अप्रैल से करें आवेदन
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। अंडमान और निकोबार पुलिस ने ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) और ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर कुल 495 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवारों का चयन पीएम, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये कर सकता है आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार कौशल और अन्य निर्धारित पात्रताओं का होना भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 33 वर्ष तक तय की गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 17 मई के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले शारीरिक मापन और सहनशक्ति परीक्षण (PM & ET) होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, फिर पद के अनुसार ट्रेड/स्किल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 19,900 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले अंडमान और निकोबार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए संबंधित भर्ती के "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें। आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) सही साइज में अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement