Railway board may change examination pattern -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे बोर्ड के संकेत, भर्ती परीक्षाओं का पैटर्न में होगा बदलाव

khaskhabar.com:
रेलवे बोर्ड के संकेत, भर्ती परीक्षाओं का पैटर्न में होगा बदलाव
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) पर्चा लीक के बाद परीक्षा प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। रेलवे बोर्ड से निर्देश जारी होने के बाद जल्द ही इस पर फैसला होगा। रेलवे बोर्ड के पास पर्चा लीक से जुड़े दस्तावेज लेकर गए चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद एनपी सिन्हा ने ऐसे संकेत दिए। आरआरबी की 22 अप्रैल की भर्ती परीक्षा में पर्चा लीक का मामला सामने आया था। एसटीएफ ने कार्रवाई कर आधा दर्जन बदमाशों को पकड़ा था। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद चेयरमैन आरआरबी ने पर्चा लीक की बात स्वीकार की थी। मामले पर रेलवे बोर्ड गंभीर हुआ और देशभर की परीक्षा में जांच शुरू की। इलाहाबाद में पर्चा लीक की जांच के लिए टेक्निकल कमेटी गठित की गई थी। टेक्निकल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement