Mahanadi Coal Fields: Recruitment for 667 posts, apply soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महानदी कोल फील्डस : 667 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 5:47 PM (IST)
महानदी कोल फील्डस : 667 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
सम्बलपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी जाब आई है। जिसमें महानदी कोलफील्डस लिमिटेड ने 667 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें विभिन्न पद हैं। इसके लिए आप आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार, सर्वेयर और अन्य तकनीकी पदों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पदों की संख्याः जूनियर ओवरमैन 192 पद, माइनिंग सिरदार 448 पद, सर्वेयर 24 पद, ट्रांसलेंटर 1 पद, टेक्नीशियन 2 पद हैं।
वेतनमानः जूनियर ओवरमैन के लिए 47330 रुपए प्रतिमाह, माइनिंग सिरदार 47330 रुपये प्रतिमाह, सर्वेयर 51103 प्रतिमाह, ट्रांसलेटर 41966 रुपये प्रतिमाह, टेक्नीशियन 47330 रुपए प्रतिमाह है।
शैक्षणिक योग्यताः
जूनियर ओवरमैन: माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री। डीजीएमएस से जारी ओवरमैन सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
माइनिंग सिरदार : 12वीं या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री। डीजीएमएस से प्राप्त खनन सरदारी प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), प्राथमिक चिकित्सा और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
सर्वेयर : 12वीं या माइनिंग/माइनिंग सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री। डीजीएमएस द्वारा जारी सर्वेक्षण सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित) होना चाहिए।
ट्रांसलेटर : हिंदी और अंग्रेजी के साथ बीए या समकक्ष डिग्री। हिंदी ट्रांसलेशन में सरकारी डिप्लोमा होल्डर्स को वरीयता दी जाएगी।
टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) : मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा।

फीस :
सामान्य (UR), ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए (1000 + 180 जीएसटी), एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला : नि:शुल्क, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी :
नि:शुल्क ऐसे करें आवेदनः
ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement