नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जेईई-मेन 2016 का
परिणाम जारी कर दिया है। फिलहाल कटऑफ जारी की गई है। कटऑफ चार साल के
न्यूनतम स्तर पर पहुंची है। 100 तय हुई है। पिछले साल कटऑफ 105 तय हुई थी।
जेईई मेन की अंतिम रैंकिंग 12वीं के परिणाम के बाद जारी होगी। इस रैंक के
आधार पर ही राज्य स्तर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। जेईई मेन
का रिजल्ट छात्र सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि
डाल कर देख सकते हैं।