Final phase of direct admission in polytechnic colleges-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश का अंतिम चरण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 2:49 PM (IST)
पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश का अंतिम चरण
नीमराना। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नीमराणा और नव स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिवाड़ी (कैम्प नीमराणा) में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के अंतिम चरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितम्बर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, नीमराणा में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में पार्श्व प्रवेश से द्वितीय वर्ष एवं प्रथम वर्ष में तथा नवीन स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिवाड़ी (कैम्प नीमराणा) में प्रथम वर्ष में रिक्त रही सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक www. dap2025. in पर भरे जा सकते है। प्रवेश प्रभारी बिन्दु शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बाद आवेदन का प्रिंट, दस्तावेजों की फॉटो कॉपी एवं 354 रुपए नगद 15 सितम्बर को सुबह 11बजे तक संस्थान में जमा करवा सकते हैं। प्रधानाचार्य विनय कुमार गर्ग ने बताया कि संस्थान वार खाली सीटों का विवरण एवं संस्थान की फीस एवं अन्य जानकारी www. dap2025. in व https:// dte.rajasthan.gov. in पर देखा जा सकता है। अभ्यर्थी की स्वयं उपस्थिती, शुल्क एवं वांछित मूल दस्तावेज के अभाव में सीट आवंटन किया जाना संभव नहीं हो सकेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement