DU 4th cut off list release start admission -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

DU की चौथी कटआफ जारी, दाखिले शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 2:36 PM (IST)
DU की चौथी कटआफ जारी, दाखिले शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी चौथी कटआफ लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी। इसके तहत प्रवेश 13 जुलाई से शुरू होंगे। कई कॉलेजों में जहां कोर्स बंद हो गए हैं वहीं कई कॉलेजों ने बचे हुए कोर्स में बहुत कम मेरिट गिराई है। लेडी श्रीराम कॉलेज, हंसराज कॉलेज, खालसा कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण कॉलेजों की कटआफ लिस्ट में मामूली अंतर आया है। यही नहीं कुछ ने अपनी कटआफ जस की तस रखी है। लेडी राम कॉलेज में सबसे अधिक कटआफ जर्नलिज्म में 97.25 फीसद है। मैत्रेयी, माता सुंदरी, मिरांडा हाउस सहित कई कॉलेजों में एक या दो विषयों में सामान्य वर्ग में सीटें हैं बाकी के दाखिले बंद हो चुके हैं। कई कॉलेजों ने यह भी कहा है कि यदि उनके यहां दाखिला कैंसिल होता और सीटें रिक्त होती हैं, तभी हम दाखिला देंगे। ऐसे कॉलेजों ने अपनी सूची जारी नहीं की है। ज्ञात हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 40 हजार से अधिक सीटें डीयू में स्नातक दाखिला में भर चुकी हैं। अब महज 16 हजार सीटें बची हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement