Advertisement
मोहाली में डिफेंस एकेडमी शुरूः दाखि़ला परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 मई तक

जि़क्रयोग्य है कि केंद्र सरकार ने दो साल पहले नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में भर्ती होने के लिए महिलाओं के लिए रास्ता साफ कर दिया था। इस समय एन.डी.ए. में प्रशिक्षण अधीन 19 लड़कियों के पहले बैच में माई भागो आम्र्ड फोर्सेज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट की महिला कैडिट दिलप्रीत कौर भी शामिल है। दिलप्रीत ने देशभर में लडक़े और लड़कियों की साझी मैरिट में 27वां रैंक हासिल किया था। वह लड़कियों की समूची मैरिट में शीर्ष के तीन स्थानों में शुमार थी और उसने पंजाब में पहला रैंक हासिल किया था।
माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (लड़कियों) के डायरेक्टर मेजर जनरल जेएस संधू (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इस साल पहले बैच के लिए 10 लड़कियों का चयन किया जाएगा। एनडीए के प्रशिक्षण कोर्स में आवेदन के लिए इन लड़कियों द्वारा वर्ष 2023 में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो। उनके पास पंजाब के निवासी होने का सबूत हो। इंस्टीट्यूट में चुने जाने वाली लड़कियों के प्रशिक्षण समेत रहन-सहन का सारा ख़र्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


