Advertisement
सीएसआईआर-एनपीएल भर्ती 2026: मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 25 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 23 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा (ओएमआर-आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा) और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/भूतपूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर श्रेणियों से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'वरिष्ठ प्रशासन नियंत्रक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, डॉ. के.एस. कृष्णन मार्ग, नई दिल्ली-110012' पते पर डाक या अन्य माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


