Advertisement
CSIR-CSIO भर्ती: सुरक्षा अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) ने सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए करें आवेदनः
सीएसआईआर-सीएसआईओ की ओर से जारी रिक्तियों में सुरक्षा अधिकारी (ग्रुप-बी) के 1, रिसेप्शनिस्ट (ग्रुप-बी) के 1 और ड्राइवर (ग्रुप-सी) के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएसआईआर-सीएसआईओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।
यह होना चाहिए अनुभवः
सुरक्षा अधिकारी पद के लिए सुरक्षा के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष के अनुभव वाले पूर्व-सैनिक जेसीओ (सूबेदार या उससे ऊंचे पद के) या अन्य पैरामिलिट्री फोर्स में उसी स्तर के पद पर काम करने वाले लोग आवेदन करने सकते हैं। वहीं, शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर्स और सीआरपीएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी आदि में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर काम करने वाले (जिनका पुराना पे-स्केल 8,000 से 13,500 रुपए था) लोगों के लिए 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है और पैरामिलिट्री फोर्स के इंस्पेक्टरों के लिए 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
रिसेप्शनिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी सरकारी/स्वायत्त निकाय/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर दो वर्ष के संबंधित अनुभव के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
ड्राइवर पोस्ट के लिए एलएमवी और एचएमवी के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म की व्यावहारिक जानकारी (गाड़ी की छोटी-मोटी खराबी ठीक करने में सक्षम), मोटर कार चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
आयु सीमाः
आवेदकों की अधिकतम आयु सुरक्षा अधिकारी पद के लिए 35 वर्ष, रिसेप्शनिस्ट के लिए 28 वर्ष और ड्राइवर के लिए 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना अप्लाई करने के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 19,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन शुल्कः
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 590 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और महिला श्रेणियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


