छत्तीसगढ 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित ,यहां देखें रिजल्ट
khaskhabar.com:
रायपुर। छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज 21 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मंडल के सभागार में औपचारिक रूप से परिणाम जारी किए। मण्डल की हायर सेकण्डरी एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परिक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। मण्डल की हाईस्कूल की परिक्षाओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। माशिमं के सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस साल बारहवीं में 279,906 परीक्षार्थी शामिल हुए। गौरतलब है कि मंडल ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12वीं की परीक्षा के परिणाम परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार कर लिया है। मण्डल की उपरोक्त परिक्षाओं के परिणाम देखने के लिए आप
खासखबर डॉट कॉम पर क्लिक करें।