Advertisement
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे 4 जुलाई को आने के आसार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, यानी सीयूईटी 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी। देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 85 विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतू यह परीक्षा ली जानी है। यह टेस्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा, क्योंकि भारत के बाहर के विश्व के 13 विभिन्न शहर भी इस परीक्षा का हिस्सा होंगे। कुल 13 विदेशी और 554 भारतीय शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। 85 भारतीय भारतीय विश्वविद्यालय इस प्रक्रिया के माध्यम से अंडर ग्रजुऐट पाठ्यक्रमों में छात्रों को दाखिला प्रदान करेंगे।
यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा ली जा रही है। परीक्षा 15, 16, 19, 20 जुलाई और 4 से 10 अगस्त तक चलेगी। 17 जुलाई को नीट यूजी की परीक्षा होने के कारण सीयूईटी नहीं है। इसी तरह 21 जुलाई से 3 अगस्त तक जेईई मेन परीक्षा है इसलिए इस बीच भी सीयूईटी नहीं है।
सीयूईटी के माध्यम से ही दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालयबनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला होगा। इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे आने केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने भी कई पाठ्यक्रमों में दाखिला ही सीयूईटी के माध्यम से ही देने का निर्णय लिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


