Advertisement
बीबीएमबी भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 58 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 नवंबर से करें आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में 'नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग' (एनसीवीटी) या 'स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग' (एससीवीटी) द्वारा जारी 'नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट' होना चाहिए। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिग्री/डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष डिग्री पूरी की हो।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


