Applications open for several Young Professional positions at CWC, with opportunities open until July 22nd.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CWC में यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक युवाओं के पास मौका

khaskhabar.com: शनिवार, 11 जुलाई 2026 2:58 PM (IST)
CWC में यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक युवाओं के पास मौका
नई दिल्ली । सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) ने युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल्स) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की है। यह नियुक्ति दो वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी, जिसे एक वर्ष और बढ़ाकर अधिकतम तीन वर्ष तक किया जा सकता है। सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी रिक्तियों में यंग प्रोफेशनल (लर्निंग एंड डेवलपमेंट) का 1, यंग प्रोफेशनल (पीसीएस मार्केटिंग) का 1, यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)- हैदराबाद के 2 और यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)- जयपुर के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे सीडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से यंग प्रोफेशनल (लर्निंग एंड डेवलपमेंट) के लिए ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) में स्पेशलाइजेशन के साथ फुल-टाइम एमबीए/पीजीडीएम; यंग प्रोफेशनल (पीसीएस मार्केटिंग) के लिए एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) के साथ एग्रीकल्चर में फुल-टाइम बीएससी होनी चाहिए। वहीं, पेस्ट कंट्रोल/सर्विसेज सेक्टर में संबंधित अनुभव और एमबीए (मार्केटिंग) वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)-हैदराबाद और यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट)-जयपुर के लिए जनरल मैनेजमेंट/मार्केटिंग/लॉजिस्टिक्स/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट में दो वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाएगा। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और/या मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद 0 से 3 वर्ष के अनुभव वाले चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 रुपए प्रतिमाह और 3 वर्ष से ज्यादा अनुभव वाले उम्मीदवारों की सैलरी 60,000 रुपए प्रतिमाह होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement