Advertisement
एसओएल में 75 फीसदी टीचिंग सीटें खाली, अगस्त से होगी भर्ती

एसओएल प्रिंसिपल प्रोफेसर पांडेय ने आश्वासन दिया है कि उन्होंने टीचिंग व नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने के लिए विश्वविद्यालय को रोस्टर रजिस्टर भेज दिया है। रोस्टर रजिस्टर के पास हो जाने पर तुरंत नॉन टीचिंग के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि एसओएल में लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए पहले पदों का विज्ञापन देकर उसे स्क्रीनिंग व स्कूटनी होने के बाद शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डॉ. पांडेय ने उन्हें यह भी बताया कि पिछले तीन दशक पुरानी शिक्षकों की पदोन्नति हाल ही सम्पन्न कराई है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही टीचिंग व नॉन टीचिंग रिक्त पदों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और जिस वर्ग के जो पद बनते हैं उनको रोस्टर के हिसाब से बिना विलंब किए पदों को भरे जाने का आश्वासन दिया है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


