Advertisement
Budget 2017: तीन लाख तक इन्कम फ्री,चुनावी चंदे पर शिकंजा

अरुण जेटली ने कहा कि राजनीतिक दलों के चंदे में पारदर्शिता होनी चाहिए। एक राजनीतिक पार्टी एक व्यक्ति से अधिकतम 2000 रुपये का कैश चंदा ले सकती है। राजनीतिक पार्टियां अपने दानदाताओं से 2000 रुपये से अधिक का चंदा चेक या डिजिटल माध्यम से ही लेंगी: वित्त मंत्री। जिन दाताओं ने किसी भी राजनीतिक पार्टी को 20 हजार या इससे अधिक कैश में दान दिया है उनकी सूची बनाने की जरूरत। वित्त मंत्री ने कहा कि 2015-16 में 3.7 करोड़ व्यक्तियों में से 99 लाख लोगों ने 2.5 लाख की छूट सीमा से कम आय दिखाई।
8 नवंबर से 30 नवंबर के दौरान 1.09 करोड़ खातों में औसत 5 लाख से अधिक जमा किए गए। नोटबंदी की वजह से लोगों को अपनी आय बतानी पडी है। पूरे देश में 50 लाख से अधिक आय दिखाने वाले लोगों की संख्या केवल 1.72 लाख है। वर्ष 2016-17 के लिए 5.97 लाख कंपनियों ने अपने आय का विवरण प्रस्तुत किया है। असंगठित क्षेत्र में लगे 4.2 करोड व्यक्तियों में से केवल 1.74 करोड़ आय का आंकडा देते है। सरकार के द्वारा किए गए गंभीर प्रयासों के कारण अग्रिम कर में वृद्धि दर 34.8 प्रतिशत है।
Punjab Election नोटबन्दी के कारण रंगहीन चुनाव, परेशान उम्मीदवार
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



