किताब में और कई ऎसे किस्सों का जिक्र है जब रेखा सकते में आ गईं। इन्हीं
में से एक है विनोद मेहरा से शादी का किस्सा। जब रेखा और विनोद कोलकाता में
शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो नई नवेली दुल्हन का स्वागत चप्पल से किया
गया। विनोद की मां यानी रेखा की सास कमला इस शादी को लेकर बेहद नाराज थीं।
ऎसे ही कई दर्दनाक किस्सों का जिक्र इस किताब में किया गया है। लेकिन इन सब परेशानियों को झेलने के बाद भी रेखा ने हार नहीं
मानी। उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा और कामयाबी के उस स्तर पर गईं जहां हर
एक्ट्रेस पहुंचने का सपना देखती है।