कश्यप ने अपने बयान में कहा, ‘‘अच्छी कहानी के साथ लौटने में
हमेशा खुशी मिलती है और जिस तरह से ‘रांग साइड राजू’ बनी है और दुनिया भर
में एक साथ फिल्म को रिलीज करने के लिए साझेदार मिले हैं, उससे हम सब खुश
हैं। मुझे लगता है कि इससे दर्शकों को एक साथ फिल्म देखने में मदद मिलेगी,
जिससे पायरेसी की संभावना कम होगी।’’
फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने की उम्मीद है।
यह थ्रिलर फिल्म हिट एंड रन मामले पर आधारित है। (आईएएनएस)