Zeenat Aman comeback play to premiere in February-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीनत अमान थियेटर में वापसी करने को तैयार

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2020 4:20 PM (IST)
जीनत अमान थियेटर में वापसी करने को तैयार
मुंबई। बॉलीवुड दीवा जीनत अमान 15 सालों के बाद थियेटर में 'डियरेस्ट बापू, लव कस्तूरबा' के साथ वापसी कर रही हैं। इसका प्रीमियर फरवरी में होगा। यह नाटक आगामी द ग्रेट इंडियन थियेटर फेस्टिवल (टीजीआईटीएफ) का हिस्सा बनेगा। बुक माय शो द्वारा लाए गए फेस्ट में करीब 50 नाटक दिखाए जाएंगे। इसका मंचन पूरे भारत के 25 शहरों से भी अधिक जगहों पर होगा और शुरुआत 22 फरवरी से होगी। जीनत अमान अभिनीत 'डियरेस्ट बापू, लव कस्तूरबा' के साथ मुंबई में फेस्ट की ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यह हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरू, वडोदरा, चेन्नई और कोलकाता में दिखाया जाएगा। पांच महीने तक चलने वाले इस फेस्ट के तहत पूरी टीम जयपुर, पुणे, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, इंदौर, भोपाल, सूरत, भुवनेश्वर, गोवा और कोच्चि सहित विभिन्न भारतीय शहरों की यात्रा करेगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement