Zareen Khan to host MTV Troll Police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘वीर’ की नायिका जरीन खान भी कर चुकी हैं इसका सामना

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 मार्च 2018 3:39 PM (IST)
‘वीर’ की नायिका जरीन खान भी कर चुकी हैं इसका सामना
मुंबई। अभिनेत्री जरीन खान ‘एमटीवी ट्रोल पुलिस’ के मेजबान रणविजय सिंह की गैर मौजूदगी में इस शो की मेजबानी करने जा रही हैं। रणविजय फिलहाल शो ‘रोडीज एक्सट्रीम’ में व्यस्त हैं। ‘वीर’ की नायिका जरीन पहले इस शो के एक एपिसोड में अतिथि के रूप में नजर आ चुकी हैं।
जरीन ने एक बयान में कहा, ‘‘ट्रोलिंग कई लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है और यही समय है जब किसी को चारों ओर फैलती इस महामारी से निपटने के लिए पहल करने की जरूरत है। मुझे खुशी है कि एमटीवी ने ‘ट्रोल पुलिस’ के साथ यह पहल की है और इससे इस ढंग से निपट रहा है, जो युवाओं को आकर्षित करता है।’’
अभिनेत्री ने कहा कि वह भी सोशल मीडिया या टेलीविजन पर ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं और इस कारण वह इन घटनाओं को महसूस कर सकती हैं।
यह शो मशहूर हस्तियों और उन्हें ट्रोल करने वाले को आमने-सामने लाता है। जरीन ने पहले ही शो की शूटिंग करनी शुरू कर दी है, जो एमटीवी पर प्रसारित होता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement