khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 4:36 PM (IST)
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया का कहना है कि वह ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ और अपनी फिल्म ‘रईस’ के बीच बॉक्स-ऑफिस पर होने वाली टक्कर को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि दर्शकों की फिल्म से उम्मीदों को लेकर परेशान हैं।
राहुल ढोलकिया ने कहा, ‘‘निर्देशक के रूप में फिल्म रिलीज की तारीख मेरे साथ में नहीं है, इसलिए मैं ‘रईस’ और ‘काबिल’ के बीच टक्कर लेकर परेशान नहीं हूं, बल्कि मैं लोगों की उम्मीदों को लेकर थोड़ा चिंतित हूं।’’