Working with Majidi big learning experience for Maelzer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्ट्रेस मिया मेल्जर ने इनके साथ काम करने को बताया ऐसा

khaskhabar.com: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 5:55 PM (IST)
एक्ट्रेस मिया मेल्जर ने इनके साथ काम करने को बताया ऐसा
मुंबई। अभिनेत्री, कास्टिंग डायेरक्टर, कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर मिया मेल्जर का कहना है कि ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी के साथ काम करना उनके लिए बहुत कुछ सीखने वाला अनुभव रहा। मिया ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय था। मजीदी सर और मैं एक तरह से समान फिल्मी पृष्ठभूमि से आते हैं। मजीदी सर फिल्मकार सत्यजीत राय की फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और मैं सत्यजीत राय की दूर की रिश्तेदार हूं। तो हम उनकी फिल्म निर्माण की शैली पर बात करते हुए काफी घुल-मिल गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम का इरादा अच्छी फिल्म बनाने के लिए मजीदी सर को सबसे बेहतरीन सहयोग देना था क्योंकि यह उनकी पहली भारतीय फिल्म थी और ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के निर्माण में उनके साथ जुड़े लोगों के लिए यह एक बड़ा सीखने वाला अनुभव रहा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement