Advertisement
क्या हिरानी संवार पाएंगे शाहरुख खान करियर, असफल हो चुके 4 निर्देशक

जीरो की असफलता के बाद से शाहरुख खान वापसी का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कई पटकथाओं को पढ़ा और नकारा। वापसी के लिए उन्होंने सबसे पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म को चुना था लेकिन हिरानी की पटकथा पूरी तरह से तैयार नहीं थी, जिसके चलते शाहरुख ने एक बार फिर से आदित्य चोपड़ा का दामन था और एक्शन अवतार में वापसी की घोषणा की। आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को ध्यान में रखते हुए अपने स्पाई वल्र्ड को बढ़ावा देने की घोषणा की और एक और जासूसी थ्रिलर पठान की घोषणा की। शाहरुख की पठान आगामी वर्ष 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इसके बाद शाहरुख खान ने दक्षिण के युवा और सफल फिल्मकार एटली की फिल्म को हरी झंडी दी। इन दिनों शाहरुख एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। एटली की फिल्म के साथ ही शाहरुख हिरानी की डंकी को शुरू करेंगे। कहा जा रहा है यह फिल्म आगामी वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी।
हिरानी से पहले शाहरुख ने अपनी सफल वापसी के लिए आनन्द एल राय (जीरो), इम्तियाज अली (जब हैरी मैट सेजल), गौरी शिंदे (डियर जिन्दगी) और मनीष शर्मा (फैन) की फिल्मों में काम किया लेकिन इन फिल्मों से शाहरुख खान को नुकसान ही हुआ। इन फिल्मों में एक मात्र डियर जिन्दगी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म में शाहरुख ने लम्बी मेहमान भूमिका निभाई थी। फिल्म की सफलता का सारा क्रेडिट आलिया भट्ट ले गई। अब देखने वाली बात है कि क्या हिरानी शाहरुख खान के करियर को फिर से संवारने में सफल हो पाएंगे। हिरानी की सभी तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं। उन्होंने अपने सितारों का सर्वश्रेष्ठ कैमरे के सामने पेश किया है। अब बारी शाहरुख खान की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


