why priyanka get angry -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हॉलीवुड वालों की इन बातों से गुस्साई प्रियंका, हो गई नाराज

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 6:10 PM (IST)
हॉलीवुड वालों की इन बातों से गुस्साई प्रियंका, हो गई नाराज
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में एक सफल मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन अपनी प्रियंका को हॉलीवुड वालों की एक बात सुनकर बहुत गुस्सा आता है। दरअसल ​प्रियंका से पूछा गया कि उन्हें हॉलीवुड वालों की कौन सी बात पर सबसे ज्यादा गुस्सा आता है तो प्रियंका ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि वो बात है हिंदी फिल्मों के बारे में हॉलीवुड वालों की गलत सोच की, जो है बॉलीवुड की फिल्मों में हिंदी गानों और डांस को लेकर। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से जब ये सवाल पूछा गया कि हमारी फिल्मों के बारे में हॉलीवुड वालों की एक गलत सोच क्या है ? प्रियंका ने बताया कि, वो लोग अक्सर ये कहते रहते हैं कि हमारी फिल्मों में बिना किसी कारण के नाच-गाना होता है जो रूकावट पैदा करता है। प्रियंका ने कहा कि, उन्हें यह सुनते ही बहुत गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड वालों का ये कंसेप्शन जरा भी गले से नहीं उतरता। वो ऐसा नहीं मानती कि इससे रूकावट पैदा होती है बल्कि गानों और डांस सीक्वेंस तो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। -> सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement