Why Monali Thakur cast her husband in video of new song-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोनाली ने नए गाने के वीडियो में अपने पति को रखने का कारण बताया

khaskhabar.com: रविवार, 14 जून 2020 3:35 PM (IST)
मोनाली ने नए गाने के वीडियो में अपने पति को रखने का कारण बताया
मुंबई। प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर ने अपने नए म्यूजिक वीडियो, 'दिल का फितूर' में अपने पति माईक रिक्टर की कास्टिंग के पीछे की कहानी साझा की है। मोनाली ने स्विट्जरलैंड से आईएएनएस को बताया, "ईमानदारी से कहूं तो माइक इस संगीत वीडियो के लिए मेरी पसंद नहीं था। हमने इसके लिए जर्मनी से एक मॉडल के साथ कॉन्ट्रेक्ट भी कर लिया था।" फिर कहानी में एक मोड़ आया। मोनाली ने आगे कहा, "चूंकि हम मॉडल के आमने-सामने नहीं मिले थे। हमारे डीओपी शिराज भट्टाचार्य ने सोचा कि मॉडल के साथ मेरी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगेगी या नहीं। तो, आखिरी क्षण में उन्होंने मुझसे पूछा, 'तुम माइक को क्यों नहीं ले लेती?' मैंने सोचा, 'यह एक बुरा विचार नहीं है और पैसे भी बचेंगे।' मैंने माइक से कहा और वो तैयार हो गया।" गीत कौशिक और गुड्डू ने कंपोज किया है, जबकि इसे लिखा श्लोके लाल ने है। वीडियो आल्प्स में शूट किया गया है।
गायिका के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई प्रेम कहानी उसकी वास्तविकता के करीब है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement