When Big B applied medicine on Kareena wound-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...जब अमिताभ ने करीना के जख्मों पर मरहम लगाया

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मई 2019 12:02 PM (IST)
...जब अमिताभ ने करीना के जख्मों पर मरहम लगाया
मुम्बई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक फोटो साझा किया है, जिसमें वह 1983 में आई अपनी फिल्म पुकार के सेट पर चोटिल हुईं अभिनेत्री करीना कपूर के पैरों पर मरहम लगाते हुए दिख रहे हैं। करीना की उम्र उस समय तीन साल की थी और वह अपने पिता रणधीर कपूर के साथ फिल्म के सेट पर पहुंची थीं। रणधीर भी अमिताभ के साथ उस फिल्म का हिस्सा थे। अमिताभ ने शुक्रवार को यह तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें करीना के पैरों पर मरहम लगाते हुए दिखाया गया है।
अमिताभ ने उस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को लेकर लिखा, ‘‘यह करीना कपूर हैं, जो फिल्म पुकार की सेट पर अपने पिता के साथ पहुंची थीं। उनके पैरों में चोट लग गई थी और तब आपके इस नाचीज ने उस पर मरहम लगाया था और पट्टी की थी।’’
36 साल की करीना और अमिताभ ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देव’ और ‘सत्याग्रह’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement