इस वर्ष दीवाली के मौके पर प्रदर्शित हुई निर्माता निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पाकिस्तानी अदाकार फवाद खान के चलते खासी चर्चित व विवादों में रही। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 115 करोड का कारोबार किया, वहीं वैश्विक स्तर पर इसने कुल 230 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म की सफलता में जहां विवादों का हाथ रहा, वहीं सितारों का अभिनय और निर्देशन के साथ इस फिल्म के गीत संगीत ने भी अपनी अहम् भूमिका निभाई।
जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने