Was exciting to reunite with Salman: Sonakshi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान-सोनाक्षी की हैट्रिक, न्यूयॉर्क में की इस गाने की शूटिंग

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 1:54 PM (IST)
सलमान-सोनाक्षी की हैट्रिक, न्यूयॉर्क में की इस गाने की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के एक गीत में ‘दबंग’ के सह-अभिनेता सलमान खान के साथ दोबारा काम करना शानदार अनुभव था। सोनाक्षी और सलमान फिल्म के गीत ‘नैन फिसल गए’ के साथ फिर वही जादू बिखेरे हैं। इस गीत की शूटिंग न्यूयॉर्क में हुई। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ के बाद, हमारी तीसरी फिल्म के लिए सलमान के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव था। पूरे गीत की शूटिंग न्यूयॉर्क में हुई है। इसने कई यादें ताजा कर दीं। इस रोमांटिक, मधुर गीत को खूबसूरती से फिल्माया गया है।’’
इसका संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है और इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement