wajah tum ho star cast pramote film in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सास-बहू के धारावाहिक देखने के बाद आया ‘वजह तुम हो’ का आइडिया

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 2:25 PM (IST)
सास-बहू के धारावाहिक देखने के बाद आया ‘वजह तुम हो’ का आइडिया
नोटबंदी के चलते दो सप्ताह आगे सरकी निर्देशक विशाल पंड्या की फिल्म ‘वजह तुम हो’ आगामी शुक्रवार 16 दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। 16 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली यह एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसका दर्शकों में कुछ क्रेज है। यह क्रेज इसके दृश्यों को लेकर है जो फिल्म में सितारों के मध्य फिल्माए गए हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मंगलवार को इस फिल्म के सितारों के साथ फिल्म निर्देशक भी जयपुर आए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विशाल ने कहा कि मुझे इस फिल्म का आइडिया टीवी पर सास बहु के धारावाहिक देखते-देखते आया। इस फिल्म के दो बेहतरीन पार्ट है पहला फिल्म का कांसेप्ट और दूसरा फिल्म के गाने जो लोगों के मुंह पर आप सुन ही रहे होंगे। पांड्या ने बताया की हेट स्टोरी 4 अगले साल अक्टूबर में आने वाली है। सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement