करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के एक संवाद ‘रफी गाता नहीं रोता है’ को लेकर खासा विवाद हुआ। फिल्म उद्योग इस एक संवाद को लेकर करण जौहर का विरोधी हो गया और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी तक को यह कहना पडा कि सेंसर से इस संवाद पर चूक हो गई और अब इसे पुन: संशोधित कर दिया गया है। अब फिल्म में इस संवाद के समय ‘बीप’ की ध्वनि सुनाई देती है। इस संवाद से न सिर्फ फिल्म उद्योग बल्कि मोहम्मद रफी के प्रशंसक भी खासे नाराज हुए थे। हालांकि करण जौहर ने फिल्म में रणबीर कपूर को रफी का प्रशंसक दिखाया है। करण जौहर यह कैसे भूल गए कि उनके पिता द्वारा शुरू किए गए धर्मा प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘दोस्ताना’ का पहला गीत ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ मोहम्मद रफी और किशोर कुमार का गाया हुआ है। इसी फिल्म का एक और प्रसिद्ध गीत ‘मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया, सुना है तू बेवफा हो गया’ भी रफी ने ही गाया था। उन्होंने क्यूं कर फिल्म में यह संवाद रखा यह तो वही बता सकते हैं। लेकिन हम आपको दिखा रहे ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ (1967) का वह टाइटल गीत जिसे करण जौहर ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया था, लेकिन फिल्म की लंबाई अधिक होने के कारण उसे संपादन की टेबल पर काट दिया गया था, अब यू-ट्यूब पर इसे पोस्ट कर दिया गया है। संगीतकार शंकर जयकिशन के संगीतबद्ध इस गीत को रफी ने गाया था।
यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढेंयह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!