वरुण ने कहा, ‘बिग-बी के साथ कौन काम करना नहीं चाहेगा, लेकिन फिलहाल यह
अफवाह है।’ वरुण ने सोमवार को नाइटलाइफ कन्वेंशन अवार्ड के मौके पर यह बात
कही। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित ‘डब्बा गुल’ मुंबई के डब्बावालों और
एमबीए के एक छात्र पर आधारित है जो डब्बावालों के व्यापार का तौर तरीका
सीखना चाहता है।