Advertisement
डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है वनवास, इस दिन होगी स्ट्रीम

दर्शक लंबे समय से फिल्म 'वनवास' के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है। अनिल शर्मा ने दर्शकों को होली का तोहफा दिया है। यह फिल्म होली के मौके पर शुक्रवार यानी 14 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देखा जा सकेगा।
पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है फिल्म
ZEE5 के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है. इसके साथ लिखा है, 'जो पराए भी ना करें, अगर वो अपने कर जाएं, तो अपने से बड़ा पराया कौन?' 'वनवास' का प्रीमियर 14 मार्च को ZEE5 पर होगा। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। मालूम हो कि उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं, जो 'गदर 2' में नजर आए थे। वहीं, 'गदर: एक प्रेम कथा' में वे बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। उनके अलावा सिमरत कौर और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी हैं।
'वनवास' को बेहद खूबसूरती से बनाया गया है, इसे क्रिटिक्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यह फिल्म 'पुष्पा 2' के सामने दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। उम्मीद है कि फिल्म को ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


