उड़ी। शाहरुख खान, शेखर कपूर, रितेश देशमुख और अदनान सामी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उड़ी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है और हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सिने हस्तियों ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तडक़े आतंकवादियों ने सैन्य शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें 17 सैनिक सहीद हो गए।