Unknown fact about Asin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें: चुलबुली असिन के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को....

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 12:30 PM (IST)
जानें: चुलबुली असिन के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को....
केरल की ब्यूटीफुल और चुलबुली असिन एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। बीते मंगलवार कोदेर रात असिन ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है, बता दें कि असिन ने पिछले साल मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। यह शादी हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी के पवित्र बंधन बंध इस लवली कपल ने अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर किया। असल में पूरे इंडिया में कहीं भी जाएं तो सबसे अधिक सुंदरता आपको साउथ में ही दिखेगी क्योंकि वहां की आबो हवा और खानपान ही कुछ ऐसा है। असिन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को हुआ और वो भी केरल के ही एक केथलिक परिवार में, उनके पिता जोसेफ जो एक कारोबारी है आपको बता दें कि असिन फिल्मों में काम करने से पहले अपने पिता के साथ उनका कारोबार सम्भाल चुकी हैं। जिसमें उन्होंने काफी सफलता हासिल की। उनकी मां एक सर्जन हैं। वैसे असिन के पिता उन्हें उनके काम के लिए बहुत सपोर्ट करते हैं यही वजह है कि वो उनके अभिनय के प्रोफाइल को सम्भालते हैं और विदेश में होने वाली हर शूटिंग पर उनके साथ जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement