Unknown fact about Abhishek Bachchan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिषेक बच्चन की इन बातों से हैं आप अनजान

khaskhabar.com: सोमवार, 05 फ़रवरी 2018 11:52 AM (IST)
अभिषेक बच्चन की इन बातों से हैं आप अनजान
अभिषेक बच्चन ने 21वीं सदी की शुरूआत के साथ साल 2000 में निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से ग्लैमर जगत में बतौर नायक दस्तक दी। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। लेकिन अभिषेक बच्चन सबकी नजरों में आ चुके थे। अपने पिता और सदी के महानायक शहंशाह, बिग बी जैसे नामों से लोकप्रिय अमिताभ बच्चन की अमिट छाप बॉलीवुड जगत में बस नाम ही काफी है लेकिन अमिताभ बच्चन की शख्सियत के सामने जब अभिषेक बच्चन की तुलना की गयी, तो इसका सीधा असर अभिषेक बच्चने के करियर पर पडा। उनकी हर फिल्म में उनके काम की अमिताभ बच्चन के काम से तुलना करने की कोशिश की गयी। बॉलीवुड जगत के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक बच्चन परिवार में 5 फरवरी 1976 में जन्में अभिषेक की लोकप्रिकता का आलाम अब बॉलीवुड जगत में यह कि उनकी पहचान महज अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐश्वर्या राय बच्चन के पति होने के अलावा फ्लॉप फिल्मों से होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement